नॉर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने वाली पत्रकार हेला लेंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड होने का दावा किया है। उन्होंने इसे प्रेस की आजादी के लिए छोटी कीमत बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग के बाद हेला लेंग ने पूछा था कि वे दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस से सवाल क्यों नहीं लेते।
इस घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई और उन्हें ट्रोल किया गया। हेला लेंग ने एक्स पर लिखा कि उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा, प्रेस फ्रीडम के लिए यह चुकाई जाने वाली एक छोटी सी कीमत है लेकिन मैंने ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं किया। इस विवाद के बाद उनके एक्स फॉलोअर्स 400 से बढ़कर 45 हजार से ज्यादा हो गए हैं।
विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने भी प्रेस ब्रीफिंग में मानवाधिकारों पर सवालों का जवाब दिया था।