अर्जुन राम मेघवाल
लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि 2016 से 2025 के बीच चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के दफ्तर को मौजूदा जजों के खिलाफ 8639 शिकायतें मिली हैं। इनमें 2024 में सबसे अधिक 1170 शिकायतें दर्ज हुईं। सरकार ने स्पष्ट किया कि ऐसी शिकायतों पर न्यायपालिका का इन-हाउस मैकेनिज्म लागू होता है।