बाल विवाह
अक्षय तृतीया के अवसर पर राजस्थान के तीन जिलों में अधिकारियों और एनजीओ गायत्री सेवा संस्थान के सहयोग से 13 बाल विवाहों को सफलतापूर्वक रोका गया। उदयपुर में नौ, प्रतापगढ़ और सीकर में दो-दो मामले थे। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की अध्यक्षा ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई।