इमरान खान
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में इस्लामाबाद और रावलपिंडी में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। खान को अगस्त 2023 से रावलपिंडी के आदियाला जेल में बंद रखा गया है। अधिकारियों ने बड़े समारोहों पर प्रतिबंध लगाने के लिए धारा 144 लागू की है।