मेयर चुनाव
महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में मेयर पद के आरक्षण का फैसला आज गुरुवार को सुबह 11 बजे लॉटरी सिस्टम से होगा। शहरी विकास विभाग, जिसके जिम्मे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं, इस प्रक्रिया को संचालित करेगा। इससे मुंबई, पुणे और ठाणे जैसे शहरों में मेयर की कुर्सी किस वर्ग को मिलेगी, यह स्पष्ट हो जाएगा।