आर. वैशाली
साइप्रस के पेगेइया में महिलाओं के कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के सातवें राउंड में आर. वैशाली ने चीन की तन झोंगयी को हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। ओपन सेक्शन में उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंडारोव ने नीदरलैंड्स के अनीश गिरी से ड्रॉ खेला और शीर्ष स्थान पर बने रहे। अन्ना मूजिचुक महिलाओं में अकेली लीडर बनी हुई हैं।