यमुना एक्सप्रेसवे
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी गोविंद कुमार अपनी पत्नी पार्वती देवी की तलाश में परेशान हैं, जो 16 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भयानक हादसे में लापता हो गईं। घने कोहरे के कारण 18 वाहनों की चेन रिएक्शन से 20 लोगों की मौत हो गई, लेकिन परिवार को पार्वती का कोई सुराग नहीं मिला। बच्चे बच गए, पर मां गायब हैं।