प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। मोदी ने कहा कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहेगा और मानवता को सबसे ऊपर रखेगा। दोनों नेताओं ने व्यापार और औद्योगिक परियोजनाओं पर चर्चा की।
मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि हाल के समय में भारत और यूक्रेन के बीच सहयोग बढ़ा है। उन्होंने कहा दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि व्यापारिक संबंधों को युद्ध से पहले वाली स्थिति में वापस लाने की जरूरत है।
जेलेंस्की ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग की बड़ी संभावना है और वे पहले से ही संयुक्त परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीमें सभी जरूरी बातों पर मिलकर काम करेंगी।
यह मुलाकात मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक के बाद हुई। पिछली सीधी बातचीत पिछले साल 30 अगस्त को हुई थी।