कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को कैबिनेट विभागों का बंटवारा किया। प्रियांक खड़गे को गृह मंत्री बनाया गया जबकि उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को राजस्व विभाग सौंपा गया।
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने वित्त, कैबिनेट मामले, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार तथा खुफिया विभाग अपने पास रखे।
प्रियांक खड़गे को गृह मंत्रालय के साथ आईटी और बीटी विभाग भी सौंपे गए। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया को शहरी विकास मंत्रालय मिला।
केजी जॉर्ज ऊर्जा के साथ पर्यटन विभाग संभालेंगे। कृष्णा बायरेगौड़ा को ग्रेटर बेंगलुरु विकास विभाग दिया गया। रामलिंगा रेड्डी सिंचाई मंत्री बने।
कुछ मंत्रियों ने पिछले पद बरकरार रखे जबकि ईश्वर खंड्रे को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग मिला।