व्यापार घाटा
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मार्च में भारत का वस्तु व्यापार घाटा पिछले साल के 21.69 अरब डॉलर से घटकर 20.67 अरब डॉलर रह गया। पश्चिम एशिया संकट के कारण पेट्रोलियम आयात में कमी और क्षेत्र को निर्यात में गिरावट आई। वित्त वर्ष 2026 में वस्तु निर्यात 1% बढ़कर 441 अरब डॉलर हुए।