12-13 जून की रात को हांगकांग फ्लैग वाले टैंकर बोकेम मरेंगो पर ड्रोन हमला हुआ जिसमें जहाज को नुकसान पहुंचा लेकिन सभी भारतीय नाविक सुरक्षित रहे।
हमले में जहाज के नंबर-1 और नंबर-2 पोर्ट वाटर बैलास्ट टैंक तथा नंबर-2 पोर्ट कार्गो टैंक प्रभावित हुए। जहाज अमेरिकी एनसीएजीएस सुरक्षा व्यवस्था के तहत यात्रा कर रहा था।
जहाज बाद में फुजैराह पहुंच गया जहां जांच और मरम्मत शुरू कर दी गई है। जहाज का संचालन एंग्लो-ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा था।
हमले के बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को सूचित किया गया और जहाज मालिकों ने यूकेएमटीओ सहित नौसैनिक एजेंसियों को जानकारी दी।