हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ चार विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
असम में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बन रही है। हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को चार नेताओं के नामों का ऐलान किया जो उनके साथ मंत्री बनेंगे। इनमें रामेश्वर तेली, अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। सरमा को बीजेपी और एनडीए विधायक दलों का नेता चुना गया है। 126 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए को बहुमत मिला है।
रामेश्वर तेली डुलियाजन सीट से जीते हैं और पहले केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। अजंता नियोग गोलाघाट से छठी बार चुनी गईं और पूर्व में वित्त मंत्री रहीं। अतुल बोरा असम गण परिषद के अध्यक्ष हैं जबकि चरण बोरो बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट से हैं।
रणजीत कुमार दास को विधानसभा अध्यक्ष पद का एनडीए उम्मीदवार घोषित किया गया है।