बंगाल पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में राज सिंह को गलत पहचान के कारण रिहा कर दिया है। असली आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
बंगाल पुलिस सूत्रों के अनुसार राज सिंह को गलत पहचान में गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने मुजफ्फरनगर से उन्हें हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया।
11 मई को अयोध्या पुलिस की मदद से राज सिंह को पहले गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले कोलकाता पुलिस ने बक्सर से विक्की मौर्य और मयंक मिश्रा को पकड़ा था।
6 मई की रात मध्यामग्राम में चंद्रनाथ रथ पर हमला हुआ था। फर्जी नंबर प्लेट वाली कार ने उन्हें रोका और आठ हमलावरों ने फायरिंग की।