रविवार शाम मुंबई के मानखुर्द में भारी बारिश के बीच एक चॉल का हिस्सा ढह गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।
रविवार को रात करीब आठ बजे मानखुर्द के जनता नगर इलाके में ग्राउंड प्लस तीन मंजिला चॉल का हिस्सा गिर गया। बीएमसी के अनुसार, यह हादसा हनुमान मंदिर के पीछे चॉल नंबर पांच में हुआ।
मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड, पुलिस और बीएमसी की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को राजावाड़ी अस्पताल और शताब्दी अस्पताल ले जाया गया।
शताब्दी अस्पताल के अनुसार, 32 वर्षीय महिला और दो से 14 साल के चार बच्चे मृत घोषित किए गए। राजावाड़ी अस्पताल में सात वर्षीय लड़के की मौत हुई, जबकि 24 वर्षीय व्यक्ति की हालत स्थिर है।