नासिक पुलिस ने टीसीएस धर्मांतरण और यौन शोषण मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजी नगर से गिरफ्तार कर लिया है। वह 25 दिनों से फरार थी और उसकी अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी थी।
नासिक सिटी पुलिस ने गुरुवार को निदा खान को छत्रपति संभाजी नगर के नरेगांव इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने इसकी पुष्टि की। निदा को अब नासिक लाया जाएगा और शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
निदा खान पर पीड़िता को बुरका देने, इस्लामी किताबें देने और मोबाइल में धार्मिक एप्लिकेशन इंस्टॉल कराने का आरोप है। अदालत ने कहा था कि सुनियोजित साजिश के तहत पीड़िता को मलेशिया भेजने की तैयारी लगती है।
इस मामले में नौ एफआईआर दर्ज हैं और सात अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। चार मुख्य आरोपियों को 18 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। टीसीएस ने कहा है कि वह किसी भी उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करती।